फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बुजुर्ग व्यापारी को तीन दिन डिजिटल अरेस्ट कर 30 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। साइबर ठगों ने एटीएस अधिकारी बनकर वृंदावन के एक बुजुर्ग व्यापारी को तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। परिवार के सदस्यों को जेल भेजने की धमकी देकर उनसे 30 लाख रुपये ठग लिए। घटना की जानकारी होने पर बेटे की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वृंदावन के सी-4 श्री जी कुंज, बांके बिहारी बस्ती, निवासी रतन लाल अग्रवाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 28 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एटीएस अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर का फर्जी तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है और इस नंबर का संबंध किसी आपराधिक मामले से है।
इसके बाद ठगों ने बुजुर्ग को कार्रवाई और पूरे परिवार को जेल भेजने का भय दिखाया। उन्होंने मामले से बचने के लिए 30 लाख रुपये देने को कहा। ठगों ने उन्हें लगातार फोन और वीडियो कॉल पर निगरानी में रखा और किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत न करने की हिदायत दी। इस तरह करीब तीन दिनों तक बुजुर्ग डिजिटल अरेस्ट रहे।
विज्ञापन

डर के कारण रतन लाल ने अपने परिचितों और परिवार के सदस्यों को भी इसकी जानकारी नहीं दी। उन्होंने अपने अलग-अलग बैंक खातों से 30 लाख रुपये की रकम जुटाई और एक अक्तूबर को साइबर ठगों के बताए गए बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से रकम ट्रांसफर कर दी। रकम भेजने के बाद जब घटना की जानकारी उनके बेटे को हुई तो उसे साइबर ठगी का शक हुआ। उसने तत्काल ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पीड़ित ने साइबर थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।
सीओ संदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस बैंक खातों के विवरण और ठगों द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और रकम की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें