फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी टूटने से सदमे में बहनें: मेकअप कराकर निकलीं दुल्हन बहनों के मुंह पर फेंका कीचड़, बरातियों को पीट दिया

Mon, 24 Feb 2025 01:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में दो बहनों की शादी दबंगों की वजह से टूट गई। उनके साथ मारपीट हुई। मुंह पर कीचड़ फेंका गया। इस घटना के बाद दोनों बहनें सदमे में हैं। उनको मेडिकल के लिए लाया गया, जहां एक बहन बेहोश हो गई। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती दुल्हनें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में शादी टूटने के बाद दोनों बेटियां परेशान हैं। रविवार को जिला अस्पताल में मेडिकल के दौरान बड़ी बेटी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। मौजूद परिजनों ने उन्हें संभाला। बेटियों ने इंसाफ की मांग की है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया है कि दोनों बेटियां बहुत परेशान हैं। सोमवार को वह परेशानी की वजह से मेडिकल कराने नहीं जा रहीं थी। परिजनों के समझाने के बाद वह अपने साथ मेडिकल ले गए। इस दौरान जिला अस्पताल में बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। मौजूद परिवार वालों ने उन्हें संभाला। चिकित्सा उपचार के बाद बेटी को होश आया। इसके बाद उन्होंने इंसाफ की मांग की है।

विज्ञापन


 
Trending Videos

ये है मामला 
गांव करनावल निवासी एक व्यक्ति की दो बेटियों की शुक्रवार को शादी थी। गोवर्धन के पूंछरी से बरात गांव में आई थी। दोनों दुल्हनें रात 9.30 बजे के करीब अपने फूफा व बुआ के साथ ब्यूटी पार्लर से गांव लौट रही थीं। रास्ते में गांव गौशाला के समीप करनावल के रहने वाले यादव लोकेश, रोहताश और सतीश की बाइक से कार टच हो गई। बाइक सवार युवक और कार चालक दुल्हन के फूफा में विवाद हो गया। युवकों ने कार में सवार दुल्हन उनकी बुआ को गाड़ी से नीचे उतार लिया और पिटाई कर दी। 

 

दुल्हन पर फेंका कीचड़ 
आरोप है कि दुल्हन और उसकी बुआ पर कीचड़ भी फेंका। दुल्हनों से शादी की अंगूठी और फूफा के गले से सोने की चेन छीन ली। जानकारी पर दुल्हन के परिजन व बराती मौके पर पहुंच गए। उधर, युवकों के परिजन व अन्य ग्रामीण भी मौके पर आ गए।

 
विज्ञापन

 दुल्हन के पिता के सिर में आई थी चोट 
मारपीट में दुल्हन के पिता के सिर में चोट आई। अन्य कई लोग भी घायल हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी ने दुल्हन के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि कार से बाइक टकराने को लेकर विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें