खेरिया हवाई अड्डे पर रविवार की सुबह मुख्यमंत्री पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह भी पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री के इस कटाक्ष के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। इसके पहले भी मुख्यमंत्री चौधरी बाबूलाल पर यह कहकर कटाक्ष कर चुके हैं कि आजकल किस दल में हो। अब इस कथन को एक दिसंबर 2024 को राजा महेंद्र प्रताप जयंती पर जाट एकता एसोसिएशन के कार्यक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री चौधरी सुरेंद्र सिंह को आमंत्रित किया गया था।