फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की भूमि पर बने आठ मकान ध्वस्त

Mon, 17 Apr 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
विज्ञापन
राधाकुंड में वनविभाग ने ढहाए मकान
विज्ञापन

विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने रविवार को नगला सपेरा के सामने गुर्जर कालोनी में बने आठ मकान जेसीबी से ढहा दिए। भवन स्वामियों को तीन माह पहले ही नोटिस दिया जा चुका था।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की सख्ती के बाद वन विभाग ने राधाकुंड, जतीपुरा, आन्यौर सहित परिक्रमा मार्ग में अपनी जमीन पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया है। इसी क्रम में राधाकुंड के नगला सपेरा के सामने बनी गुर्जर कालोनी के आठ मकानों को रविवार को जेसीबी से ढहा दिया गया। ये मकान सतीश चंद, राधा रमन, शंभू गुर्जर, हरवान गुर्जर, पपिया कौशिक, श्री गोपाल आदि के थे।
विज्ञापन


इन सभी भवन स्वामियों तीन माह पहले ही नोटिस दिया जा चुका था। विभाग की सख्ती को देखते हुए मकान स्वामियों ने अपने मकान खाली कर दिए और जिस निर्माण सामग्री के काम आने की संभावना थी उसे निकाल लिया था।
विज्ञापन


यहां विभाग दस मकानों को पहले ही तोड़ चुका था। वन विभाग के रेंजर देवेंद्र पाल सिंह, अंकित सिंह, गोवर्धन के नायब तहसीलदार अजय कुमार यादव बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। बताया गया कि अगली कार्रवाई विकास प्राधिकरण की ओर से 18 अप्रैल को की जानी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें