फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छाता बार चुनाव में 8 प्रत्याशियों ने ठोकी ताल, 18 को होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। छाता बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए चार और दूसरे दिन बुधवार को चार और अधिवक्ताओं ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिससे तहसील परिसर में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि दो दिन में कुल आठ अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र जमा किए। अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट राजेश पालीवाल, एडवोकेट भगत सिंह जादौन, उपाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट संजय गोस्वामी, सचिव पद के लिए एडवोकेट सुनील कुमार पांडेय, एडवोकेट चौ. अजय कुमार, संयुक्त सचिव पद के लिए एडवोकेट ठाकुर ओमप्रकाश जादौन, एडवोकेट ओमप्रकाश माहौर और कोषाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट सत्य प्रकाश ने नामांकन दाखिल किया है। अध्यक्ष एडवोकेट करन कुमार ने बताया कि नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। आज पर्चे वापस लिए जाएंगे। सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद 18 फरवरी को मतदान होगा। इस दौरान उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, सचिव कृष्ण कुमार तिवारी, संयुक्त सचिव संतोष कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष ठा. दिगंबर सिंह, मुरारी लाल पचौरी, नंद किशोर पांडेय, सालिगराम शर्मा, मुलायम सिंह, महीपाल सिंह सिसौदिया , कृष्ण मुरारी गुप्ता आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें