फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लाह से मांगी देश की तरक्की और कोरोना से निजात की दुआ

विज्ञापन
मथुरा में ईद के अवसर पर घर पर नमाज अता करती मुस्लिम महिलाएं। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना वायरस और वीकेंड लॉकडाउन के कारण शनिवार को मुस्लिम समाज ने सादगी से ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया। सुबह करीब 8 बजे शहर की शाही ईदगाह मस्जिद में इमाम सहित चार लोगों ने ईद की नमाज अदा की। मुफ्ती साजिद उल कादरी ने नमाज पढ़ी। इसके बाद देश की तरक्की और कोरोना संक्रमण से निजात की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन

शनिवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों में नमाज अदा की और दूर से ही एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। मुख्य नमाज ईदगाह शाही मस्जिद ईदगाह पर मौलाना के साथ 4 और लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अदा की। किसी ने भी एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई नहीं दी, बल्कि दूर से ही मुबारकबाद दे रहे थे। बच्चों के चेहरे पर भी खुशी दिखाई दी। मुस्लिम बस्तियों में खास रौनक नहीं दिखाी। वीकेंड लॉकडाउन के कारण लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार घरों में ईद की नमाज अदा की।
कोरोना महामारी ने हमसे हमारे त्योहार का मजा भी छीन लिया। न बच्चों में खुशी और न बुजुर्गों में ईद को लेकर कोई उत्साह है। त्योहार की रस्म अदायगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- साजिद, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ऑल इंडिया जमियत कुरैश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें