राम मंदिर निर्माण को लेकर हर्ष व्यक्त करते साधु-संत।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। श्री हित हरिवंश चंद्र महाप्रभु की जन्मभूमि श्रीजी मंदिर बाद ग्राम में श्रीजी का व्याहुला उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।
श्रीजी मंदिर प्रांगण एवं श्रीकृष्ण सरोवर में हिमांजलि फाउंडेशन के बैनर तले सीआईएसएफ यूनिट व मथुरा रिफाइनरी के सहयोग से पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, सीआईएसएफ यूनिट के डिप्टी कमांडेंट अभिषेक कुमार साहू, एसडीएम सदर कांतिशेखर, एसडीएम महावन, महंत लाड़ली शरण महाराज, आचार्य किशोरी शरण देवाचार्य, बलराम दास महाराज, महामंडलेश्वर वासुदेव दास महाराज, महंत जयरामदास महाराज, रामकमल वेदांती महाराज, फूलडोलदास महाराज, सच्चिदानंद महाराज, रसिक माधव दास महाराज, महामंडलेश्वर भास्करानंद महाराज, विधायक कारिंदा सिंह, सुतीक्ष्णदास महाराज, विशंभर दास महाराज निर्माणी अखाड़ा, महामंडलेश्वर नवलगिरी महाराज, रामपरमेश दास महाराज थे।