फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इबादत संग अल्लाह की राह में पेश की कुर्बानी

Sat, 26 Sep 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को ईद-उल-अजहा पर ईदगाह के मैदान में नमाजियों ने दहशतगर्दी के खात्मे, मुल्क और कौम की तरक्की की दुआ की।
विज्ञापन


नमाज के लिए सुबह 9:00 बजे से ही नमाजियों का आना शुरू हो गया था। 10 बजते-बजते ईदगाह का मैदान भर गया। नमाज के बाद दुआ कराते हुए मरकज वाली मस्जिद के हजरत मौलाना वसीम अहमद नदवी ने अल्लाह से खताओं और दुआओं की माफी के साथ ही परेशान हाल और बीमारों की परेशानी खत्म होने, हराम माल से बचाने की दुआ की। उन्होंने कारोबार की तरक्की, मुरादों और इबादत को कबूलने, कुर्बानी को कबूलने, जायज दुआओं को कबूलने, मुल्क में अमन चैन, आतंकवाद के  खात्मे की भी दुआ कराई।

तालाब वाली मस्जिद में मौलाना जर्रार हुसैन ने अपनी तकरीर में आतंकवाद की जमकर खिलाफत की। उन्होंने कहा कि इस्लाम का दहशतगर्दी से कोई ताल्लुक नहीं है। दुनिया का कोई भी धर्म आतंकवाद को पनाह देने की सिफारिश नहीं करता है।
विज्ञापन


नमाज के  बाद एक-दूसरे को गले मिलकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद पेश की। पालिकाध्यक्ष भगवत रुहेला, सपा नेता धर्मवीर अग्रवाल, नरेन्द्र गुर्जर, सतवीर सांगवान, मोहन श्याम, अजय अग्रवाल, इमामुददीन, डा. मौहम्मद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नगर में चप्पे-चप्पे पर रही फोर्स
कोसीकलां। ईद-उल-अजहा को लेकर शुक्रवार को शेरगढ़ तिराहे से ईदगाह तक दस प्वाइंट पर पुलिस को लगाया गया। हर सेक्टर पर फोर्स मुस्तैद थी। बल्देव गंज, इंदरगज, दिल्ली गेट, तलाबशाही आदि पर पुलिस तैनात रही। ईदगाह क्षेत्र के आस-पास भी पुलिस की तैनाती की गई थी। एसडीएम रामअरज यादव, सीओ पीयूष कुमार, एसओ सुरेन्द्र सिंह ने व्यवस्था पर निगाह रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें