फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर समूह में खड़े लोगों को पुलिस ने टोका

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में जनता कर्फ्यू के दौरान घूम रहे मोटरसाइकिल सवार को घर जाने को कहता हुआ पुलिसकर्? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। जनता कर्फ्यू के दौरान घर और घर के आसपास समूह में खड़े लोगों को पुलिस ने टोका। इन सभी को पुलिस ने घरों में बैठने की सलाह भी दी। पुलिस के कहने पर यह लोग अपने घरों में चले गए। यह माहौल अधिकतर गांव में देखने को भी मिला।
विज्ञापन

कई लोग अपने घरों के बाहर या फिर आसपास समूह में खड़े देखे गए। ऐसे लोगों के जमावड़े को पुलिस ने खत्म कराया। पुलिस ने इन लोगों को समझाकर घर में बैठने की सलाह तक दी। पुलिस ने इस कार्य को बड़े ही मर्यादित तरीके से अंजाम दिया। किसी पर बल प्रयोग नहीं किया। समझाकर इन लोगों को घर भेजा। एसएसपी ने बताया कि घर में कैद होकर इस महामारी से बचा जा सकता है। बाहर न निकलें, अपने और परिवार को ख्याल रखकर इसमें सहयोगी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें