फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतपुर रेल-बस रूट अभी भी ठप

Tue, 23 Feb 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आंदोलन के चलते लगातार दूसरे दिन भी भरतपुर रेल और सड़क मार्ग बाधित रहे। आधा दर्जन से अधिक ट्रेन रद्द रहीं तो लगभग इतनी ही ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया। इससे मंगलवार को यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


जाटों ने सोमवार की सुबह राजस्थान के भरतपुर के धौरमुई स्टेशन के निकट रेल ट्रैक पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद से ही इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन बंद है। सड़क मार्ग पर भी कब्जा होने के चलते रोडवेज की बसों को इस मार्ग पर बंद कर दिया गया है।

लगातार दो दिन मार्ग बाधित होने के चलते यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके चलते स्टेशन पर यात्रियों को बार बार पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों की जानकारी लेनी पड़ रही है। रूट पर कब्जा होने के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है तो कई ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चल रही हैं।
विज्ञापन


रद्द हुई ट्रेन
- जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, चेन्नई-देहरादून एक्सप्रेस, पंजाब मेल, उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, दिल्ली-छिंदवाड़ा एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट शताब्दी, कोटा जन शताब्दी, जनता एक्सप्रेस, मेवाड़ एक्सप्रेस, अजमेर इंटरसिटी
विज्ञापन

 
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां
मरुधर एक्सप्रेस- जयपुर, सवाईमाधोपुर, आगरा फोर्ट होकर
कोटा-पटना- बयाना, आगरा होकर
सियालदाह-अजमेर- आगरा फोर्ट, बयाना, सवाई माधोपुर होकर
हावड़ा-जोधपुर- आगरा फोर्ट, बयाना, सवाईमाधोपुर होकर
अजमेर-सियालदाह- सवाईमाधोपुर, बयाना होकर
गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस- बयाना, आगरा कैंट, मथुरा होकर
गुजरात संपर्क क्रांति- मथुरा, आगरा कैंट, बयाना होकर
अगस्त क्रांति राजधानी- मथुरा, आगरा कैंट, बयाना होकर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें