फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गर्भवती महिलाओं पर पड़ रहा गर्मी का असर

विज्ञापन
मथुरा। महिला जिला अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के लगी महिलाओं की लाइन। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट से आमजन परेशान हैं। तापमान दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, शनिवार को जिले में तापमान 44 डिग्री से भी अधिक दर्ज किया गया। शनिवार को जिला महिला अस्पताल में अलग-अलग बीमारी से ग्रसित महिलाएं चिकित्सक को दिखाने के लाइन में खड़ी थीं।
विज्ञापन

महिला अस्पताल की ओपीडी में गर्भवती महिलाओं पर चिलचिलाती गर्मी असर डाल रही है। अस्पताल के स्त्री रोग विभाग की ओपीडी डेढ़ बजे तक 300 के पार पहुंच चुकी थी। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभा अग्रवाल ने बताया कि गर्मी पड़ने से गर्भवती महिलाओं के शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बना रहता है। अत्यधिक गर्मी गर्भावस्था की अवधि को कम कर सकती है।
उन्होंने बताया कि गर्भ में रखते हुए गर्म तापमान के संपर्क में आने वाले बच्चों में जन्म के समय समस्याओं का जोखिम बढ़ने की संभावनाएं रहती है। गर्मी से होने वाले जोखिम को कम करने के लिए खूब पानी पिएं जिससे शरीर डिहाइड्रेट रहे, एसी, कूलर या पंखे में रहे। ढीले और हल्के कपड़े पहने। यदि आपको हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें