फोटो1ः सौंख के मुख्य बाजार में उमड़ी भीड़
- फोटो : AMAR UJALA
सौंख (मथुरा)। लाॅकडाउन के चलते एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव के सोशल डिस्टेसिंग को लेकर ट्रायल आदेश में कस्बा पास हो गया। कई बाजारों में तो भीड़ रही तो कुछ में सन्नाटा छाया हुआ दिखाई दिया। और कुछ व्यापारी तो बाजार बंद के निर्धारित समय से पूर्व ही दुकानोें को बंद करके चले जाते है। कस्बा के बाजार के खुलने को लेकर तीन दिन पूर्व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की मांग पर एसडीएम राहुल यादव ने तीन का ट्रायल आदेश दिया था। कस्बा का बाजार तीन दिन सोशल डिस्टेसिंग के साथ खुला। इस दौरान सिंडीकेट बंैक चैराहा, गढ़वाल मौहल्ला, शेढ़ का मठ, सर्राफा बाजार आदि में सन्नाटा पसरा रहा। और कई बाजारों में भीड़ रही। लेकिन व्यापारियों की मांग पर प्रशासन ने दुकानों के खुलने का समय सुबह 7 से 1 बजे तक निर्धारित किया था। लेकिन बाजारों में 12 बजे से पूर्व ही लोगों को आवागमन बंद हो जाता है। इसके चलते कुछ व्यापारी निर्धारित समय से पूर्व ही दुकानों को बंद करके चले जाते है। व्यापारियों ने दुकानों पर मास्क लगाकर सैनेटाइजर का प्रयोग समय-समय पर करते रहे। इस बारे में एसडीएम राहुल यादव का कहना है कि कस्बा में सोशल डिस्टेसिंग के साथ दुकानों को खोलने का ट्रायल आदेश तीन दिन के लिए दिया गया था। जिसमें व्यापारियों ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए सामान बेचा। लाॅकडाउन-4 में केंद्र व राज्य सरकार का आदेश प्रभावी रहेगा। -----------------------------------
फोटो 2 सोंख में पुरानी सिंडीकेट बैंक चैराहा पर पसरा सन्नाटा
- फोटो : AMAR UJALA
फोटो 2 सोंख में पुरानी सिंडीकेट बैंक चैराहा पर पसरा सन्नाटा