फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरा और धेनु सनातन धर्म की रीढ़: दादा गुरु

विज्ञापन
माताजी गौशाला में गौसेवा कार्यों का अवलोकन करते दादा गुरु।
विज्ञापन
बरसाना। नर्मदा पुत्र के रूप में विख्यात संत दादा गुरु भैया जी सरकार बुधवार को बरसाना पहुंचे। उन्होंने मान मंदिर में संत रमेश बाबा से भेंट की। इस दौरान यमुना शुद्धिकरण, गोसंरक्षण और ब्रज के वनों के संरक्षण पर चर्चा हुई। दादा गुरु ने माताजी गोशाला का भी दौरा किया। उन्होंने वहां संचालित गोसेवा कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

दादा गुरु ने कहा कि धरा और धेनु सनातन धर्म की रीढ़ हैं। ब्रजभूमि ने विश्व को प्रेम, सेवा और समर्पण का संदेश दिया है। यमुना महारानी सनातन संस्कृति की जीवनदायिनी शक्ति हैं। गोमाता, यमुना और प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक भारतीय का नैतिक और धार्मिक दायित्व है। उन्होंने रमेश बाबा के ब्रज की संस्कृति और गोसेवा के समर्पण की प्रशंसा की।
जनआंदोलन की अपील की
दादा गुरु ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित सांस्कृतिक की विरासत सौंपनी है। इसके लिए गोसंरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और नदियों की स्वच्छता को जनआंदोलन बनाना होगा। उनके विचारों से उपस्थित श्रद्धालुओं और गोसेवकों में उत्साह दिखा। इस मौके पर सुशील गोस्वामी राधारानी मंदिर रिसीवर, पुरुषोत्तम दास, विशाल कुमार समेत अन्य श्रद्धालु एवं गोसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें