चैतन्य बिहार क्षेत्र में सोमवार को ई-रिक्शा चालकों की बैठक आयोजित की गई। इसमें हरिबल्लभ सिंह को ई-रिक्शा यूनियन का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। ई-रिक्शा चालकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्रदर्शन किया।
साथ ही जल्द एआरटीओ से मिलकर ई-रिक्शों का पंजीकरण कराने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर ऋषभ उपाध्याय, राधाचरण सिंह, देव कुमार, बीरी सिंह, पवन, अशोक सिंह, ज्वाला प्रसाद, महेश, खिल्लन आदि उपस्थित रहे।