मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र में कोचिंग जा रही छात्रा से सोमवार शाम छेड़छाड़ करने वाले ई-रिक्शा चालक को गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने दबोच लिया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
गोविंद नगर थाना के बिरला मंदिर चौकी क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय एक छात्रा कोचिंग में पढ़ने के लिए स्कूटी से जा रही थी। जयसिंहपुरा के पास ई-रिक्शा चालक छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा। इसी दौरान गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया। कार्यकर्ता आरोपी युवक को पकड़कर गोविंद नगर थाने लाए और पुलिस के हवाले कर दिया।
संगठन मंत्री हेमंत कुमार ने बताया कि छात्रा कोचिंग जा रही थी आरोपी उसका इंतजार कर रहा था। इसके बाद उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। गोविंद नगर थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि गोरक्षक दल के संगठन मंत्री की शिकायती पर आरोपी को पकड़ा है।