मथुरा। ई-रिक्शा व ऑटों चालकों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को ई-रिक्शा समिति के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताकर हड़ताल की चेतावनी दी है। कुछ तिपहिया वाहन चालकों ने रूटों पर गाड़ियां नहीं चलाईं, लेकिन डीएम ने उन्हें समाधान का आश्वासन दिया है। नगर निगम, यातायात पुलिस व अन्य विभागों के सहयोग से ई-रिक्शा व ऑटों वालों के लिए रूट तय करने की पहल शुरू की है। सभी चालकों के कलर के आधार पर रूट दिए जा रहे हैं। इसके एवज में विभाग चालकों से तीन हजार रुपये पंजीकरण शुल्क भी वसूल रहा है। चालक इसी का विरोध कर रहे हैं। धौलीप्याऊ के रेलवे ग्राउंउ में ई रिक्शा चालकों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं कुछ चालक ने गाड़ी नहीं चलाकर इस पहल का विरोध जताया है।
400 से ज्यादा तिपहिया वाहनों का हुआ पंजीकरण
इधर, धौलीप्यऊ के रेलवे ग्राउंड व वृंदावन के चार मंदिर के निकट कैंप लगाकर नगर निगम टीम तिपहिया वाहनों का पंजीकरण करा रही है। अब तक दोनों स्थानों पर करीब 400 से अधिक ई-रिक्शा व ऑटो का पंजीकरण हो चुके है। शनिवार को वृंदावन में 75 और मथुरा में 16 चालकों ने अपने-अपने तिपहिया वाहनों का पंजीकरण और रूट चार्ट लिया।