फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिला सहकारी बैंक में शीघ्र लागू होगी ई-केसीसी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला सहकारी बैंक के सभागार में शुक्रवार को आगरा मंडल के संयुक्त आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता ने विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने समितियों पर कंप्यूटरीकरण कार्य में प्रगति न होने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही सभी कार्यों को निर्धारित समय में समाप्त कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। साथ ही बताया कि जल्द ही बैंक में ई-केसीसी (इलेक्ट्रानिक किसान क्रेडिट कार्ड) की सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को आगरा मंडल के संयुक्त आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता आदित्य कुमार दुबे जिला सहकारी बैंक पहुंचे। यहां सभागार में उन्होंने सहकारिता विभाग, भूमि विकास बैंक तथा जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक की। बैठक में सहकारी बकाया वसूली पर विशेष बल देते हुए एनपीए ऋणों की वसूली में तेजी लाने और शाखा प्रबंधकों को लक्ष्यों की पूर्ति के निर्देश दिए। इस दौरान बैंक अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर ने शाखा प्रबंधकों को समय से शाखा कार्यालय खोलने एवं साफ-सफाई रखने, बैंक ग्राहकों को त्वरित सुविधा देने को कहा।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पीयूष धनगर, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अभिषेक शुक्ला, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विवेक कौशल, मुख्य कार्यपालक अधिकारी दमन लाल शर्मा, उपमहाप्रबंधक सुमित कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें