फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: उड़ रहे धूल के गुबार...सांस लेना तक दुश्वार

विज्ञापन
कृष्णापुरी चौराहा रोड पर डाली गई गिट्टी के बीच होकर निकलते वाहन सवार। 
विज्ञापन
मथुरा। जनरल गंज रेलवे फाटक से कृष्णापुरी तिराहे तक के मार्ग के निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। सड़क को खोदकर छोड़ दिया है। इससे पूरे दिन धूल के गुबार उड़ते हैं। दुकानदारों के साथ ही राहगीरों का निकला भी दूभर हो गया है। मलबा कई दिन बाद भी नहीं हटाया जा रहा है। वहीं कृष्णापुरी तिराहे से जमुनापार लिंक रोड पर गिट्टियां डालकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से सीएम ग्रिड योजना के तहत जनरल गंज से कृष्णापुरी तक के मार्ग का निर्माण कार्य करीब 15 दिन से चल रहा है। यहां पहले सड़क खोदकर डाल दी गई। स्थानीय लोग और दुकानदारों को उम्मीद थी कि जल्दी अच्छी सड़क बन जाएगी, लेकिन अब दुकानों पर बैठना भी दूभर हो गया है। पूरे रोड पर दिनभर धूल के गुबार उड़ रहे हैं। कई जगह गहरे गड्ढे छोड़ दिए गए हैं, इन गड्ढों में ई-रिक्शा पलट रहे हैं। कई लोग चोटिल हो चुके हैं। जनरल गंज के दुकानदार विपिन कुमार ने बताया कि एक ओर की सड़क बन गई है, लेकिन दूसरी ओर खुदाई करके छोड़ दिया है। पूरे मार्ग पर कई स्थानों पर टूटी सड़कों का मलबा पड़ा हुआ है। इससे राहगीरों का निकलना तक दूभर हो गया है।
वहीं दुकानदार नरेश कुमार ने बताया दिन में इतनी धूल उड़ रही है कि सांस लेना भी दूभर हो गया है। निर्माण कार्य के कारण चार पहिया वाहनों का आवागमन तक बंद हो चुका है। दोपहिया वाहन चालक जैसे-तैसे निकल रहे हैं। राम अग्रवाल ने बताया कि कृष्णापुरी तिराहे को जमुनापार जाने वाली सड़क दो साल से खराब पड़ी है। यहां गिट्टियां डालकर गड्ढे भरे जा रहे हैं। इससे वाहन चालकों को दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ग्रिड योजना के तहत कार्य कराया जा रहा है। अगर कहीं लापरवाही बरती जा रही है तो इसकी जांच करवाई जाएगी।
- जग प्रवेश, नगरायुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें