फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मास्क और ग्लब्स के मिले रोडवेज चालक-परिचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। डिप्टी कलक्टर राजीव उपाध्याय ने मंगलवार सुबह पुराना रोडवेज बस स्टैंड व नया बस स्टैंड का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां गन्तव्य को जाने वाली बसों के ड्राइवर व कंडक्टर बिना ग्लब्स थे और मास्क के मिले।
विज्ञापन

डिप्टी कलक्टर पहले पुराने बस स्टैंड पहुंचे। यहां कंडक्टर ने बरेली जाने वाली बिना थर्मल स्क्रीनिंग के ही सैनिटाइज कराने के बाद सवारियों को बैठा लिया था। संविदा चालक मुनीश व संविदा परिचालक राजेंद्र कुमार बिना मास्क, फेस कवर लगाए मिले।
नया बस स्टैंड पर सत्यदेव ड्राइवर भी मास्क नहीं पहने थे। दोनों के स्टेशन प्रभारियों को निर्देशित किया कि चालक-परिचालक अनिवार्य रूप से ग्लब्स व मास्क पहनें। सभी सवारियों की रोडवेज बस स्टैंड पर थर्मल स्क्रीनिंग व हाथों को सैनिटाइज कराके ही बस में बैठाया जाए।
विज्ञापन

डिप्टी कलेक्टर को औरंगाबाद बाजार में बंदी होने के बावजूद आगरा फर्नीचर, मलिक स्टील, अंकुर सीमेंट व सरिया विक्रेता की दुकानें खुली मिलीं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्याम सुंदर से खुले मिले प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी कराए। व्यापारियों से अपील की है कि मिठाई व दवा विक्रेताओं को छोड़कर अन्य दुकानें बाजार बंदी के दिन न खोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें