फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल की रखवाली कर रहे किसान की सजगता से दरिंदगी का शिकार होने से बची बालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। राधाकुंड बाईपास मार्ग के निकट एक बालिका दरिंदगी का शिकार होने से उस समय बच गई, जब किसान खेत पर फसल की रखवाली कर रहे थे। अगर किसान की नजर नहीं पड़ती तो बालिका के साथ घटना हो जाती। किसान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार की रात एक ई-रिक्शा चालक कस्बा से लगे एक नगला से छह वर्षीय बालिका को फुसला कर राधाकुंड बाईपास की ओर ले गया। पाली ब्रह्मणान के निकट बाईपास पर ई-रिक्शा खड़ा कर उसे खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था, तभी खेतों में गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे किसान की निगाह उस पर पड़ गई।
किसान ने आरोपी को पकड़ कर बालिका को मुक्त कराया। वहीं, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कस्बा इंचार्ज चंद्रवीर सिंह ने बताया कि आरोपी हिरासत में है। बालिका के परिजन अभी तहरीर देने नहीं आए हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें