सौंख (मथुरा)। बछगांव माइनर में पिछले कई माह से पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा है। इससे नगला आशा की पोखर में पानी खत्म हो गया है। पोखर के पास लगे हैंडपंप और कुआं भी बंद पड़े हैं। इससे पशुओं के लिए पानी की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन
ग्रामीण पशुओं और घरेलू कार्यों के लिए टैंकरों से पानी खरीद रहे हैं। प्रधान अमित सिंह ने बताया कि कई बार सिंचाई विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र देकर अवगत करा चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।