मथुरा। जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन।
- फोटो : mathura
मथुरा। बदलते मौसम की मार से लोग संक्रामक रोगों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना चार सौ से ज्यादा बीमार इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मौसम से बचाव के साथ-साथ जांच कराकर उपचार कर रहे हैं।
जिला अस्पताल में बुखार, खांसी व जुकाम के मरीज आ रहे हैं। इमरजेंसी में रोजाना करीब 20 मरीज वायरल फीवर से परेशान होने पर भर्ती किए जा रहे हैं। इसमें बच्चों से लेकर बड़े और बुजुर्ग सभी बुखार, जुकाम और खांसी की समस्या से पीड़ित हैं। शनिवार को भी ओपीडी के बाहर मरीजों की लाइन लगी रही। मरीज डॉक्टर को दिखाने के लिए घंटों तक लाइन में लग कर इंतजार करते रहे।
चिकित्सक सिद्धार्थ धनगर ने बताया है मरीजों का जांच के बाद उपचार किया जा रहा है। साथ ही मौसम से बचाव की सलाह भी दी जा रही है। बीते दो सप्ताह से जिला अस्पताल की ओपीडी का यही हाल है। सुबह दस बजे से प्रतिनिधि मरीजों की लाइन लग जाती है।