फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मौसम में बदलाव से गले में खराश और टॉन्सिल के बढ़े मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ईएनटी ओपीडी में मरीज देखते डॉ. अमिताभ पांडे। - फोटो : जिला अस्पताल की ईएनटी ओपीडी में मरीज देखते डॉ. अमिताभ पांडे।
विज्ञापन
मथुरा। बदलते मौसम के कारण लोगों के गले में खराश और टॉन्सिल होने की परेशानी भी बढ़ रही है। यही कारण है कि कान-नाक-गले की ओपीडी में प्रतिदिन 130 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से मौसम एक जैसा नहीं है। दिन में कभी तेज धूप तो कभी बादल। वहीं रात में ठंड है। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण आम जनमानस भी नहीं समझ पा रहा कि उसे ऐसे में क्या करना चाहिए और क्या नहीं। यही कारण है कि वह बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

गले में इंफेक्शन, दर्द, सूजन और खराश की समस्या भी लोग जूझ रहे हैं और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमिताभ पांडे ने बताया कि मौसम बदलने, ज्यादा ठंडी या गरम चीजें खाने पीने, गलत खानपान अपनाने से यह समस्या हो रही है। लिंफ नोड्स गले में मौजूद एक अंग है जो कई ग्रंथियों से जुड़ा होता है। इसमें सूजन आने की वजह से शरीर में कोल्ड टॉन्सिल जैसी समस्या होती है। 130 से भी अधिक मरीज प्रतिदिन उपचार के लिए आ रहे हैं। इनमें से 30 से 40 मरीज गले में इंफेक्शन के हैं। इनमें भी बच्चों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन




ऐसे करें बचाव

ठंडे खाद्य व पेय पदार्थों का सेवन न करें, गुनगुना पानी पीते रहें, पूरे कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें, परेशानी होने पर डॉक्टर से परामर्श के बाद ही दवा लें, हल्दी का दूध काफी फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें