फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नमस्ते सर, अच्छे अंक प्राप्त करने की सलाह दे दीजिए

विज्ञापन
मथुरा। स्थापित हेल्प डेस्क में बच्चों व अभिभावकों के प्रश्नों के जवाब देते विषय विशेषज्ञ। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। नमस्ते सर... मैं जो भी याद करता हूं थोड़ी देर में भूल जाता हूं, परीक्षा को लेकर बहुत तनाव में हूं। चिंता अधिक होने से कारण भूख भी नहीं लग रही। हर समय अच्छे नंबर की चिंता सता रही है। अच्छे नंबर कैसे प्राप्त करें थोड़ी जानकारी दे दीजिए। डीआईओएस कार्यालय के पास जीआईसी में बोर्ड परीक्षा के लिए बनी हेल्प डेस्क पर इन दिनों कुछ ऐसी ही जानकारियों के लिए कॉल आ रही हैं।
विज्ञापन

कोई फोन कर सलाह मांग रहा है तो कोई अभिभावक बच्चों की समस्या बता रहा है। हेल्प डेस्क पर तैनात शिक्षक बच्चों से बातकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। उन्हें परीक्षा के डर से उबरने के लिए मार्गदर्शन भी दे रहे हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन और दूसरे साथियों से अच्छे अंक पाने की विद्यार्थियों में होड़ है। इसके लिए वह दिन-रात एक कर तैयारी में जुटे हैं।
विद्यार्थियों को प्रश्नों के उत्तर समझे में दिक्कत हो रही है। बोर्ड परीक्षाओं में तनाव दूर करने के लिए ही शासन के निर्देश पर डीआईओएस कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाई गई है। इस पर शिफ्टवार कर्मचारी ड्यूटी कर रहे हैं। हेल्प डेस्क पर प्रतिदिन 50 से अधिक शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन


वर्जन
हेल्प डेस्क के अलावा विद्यार्थी और अभिभावकों अपने स्कूलों में पहुंचकर भी समस्या बता रहे हैं। हेल्प डेस्क के माध्यम से बच्चों की समस्याएं हल की जा रही हैं। बच्चों को सुझाव दिया जा रहा है कि वह तनाव न लें। इस वक्त नया पढ़ने की बजाय पहले से पढ़े पाठ का ही अभ्यास करें। पढ़ाई के साथ सेहत का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन

-रविंद्र सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें