फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कृष्ण जन्मभूमि के हाई सिक्योरिटी जोन में उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने दबोचे तीन युवक...की गई पूछताछ

Thu, 26 Dec 2024 03:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कृष्ण जन्मभूमि पर पुलिस के पसीने उस समय छूट गए, जब युवकों ने हाई सिक्योरिटी जोन में ड्रोन उड़ा दिया। पुलिस ने तत्काल ही तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 
 
विज्ञापन
कृष्ण जन्मभूमि मंदिर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में पुलिस की सारी व्यवस्था को धता बताते हुए बुधवार को कुछ युवकों ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित हाई सिक्योरिटी जोन में ड्रोन उड़ा दिया। इसकी जानकारी अधिकारियों को लगी तो उनमें अफरातफरी मच गई। पुलिस ने ड्रोन उड़ाने के आरोप में तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि के हाई सिक्योरिटी जोन में तीन युवकों ने ड्रोन उड़ाकर पुलिस की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। दोपहर के समय श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान के गेट नंबर एक के पास बने हनुमान मंदिर पर तीन युवक पहुंचे। उन्होंने ड्रोन को खोला और उड़ाने लगे। यह देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि हनुमान मंदिर के पास तीन युवक ड्रोन लेकर पहुंचे थे, लेकिन वह उसे उड़ाते इससे पहले ही स्थानीय लोगों ने उन्हें नो फ्लाई जोन होने की जानकारी देते हुए भगा दिया। पुलिस ने किसी को हिरासत में नहीं लिया है। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना तो मिली है कि किसी ने ड्रोन उड़ाया है, लेकिन सूचना पुष्ट नहीं हो पा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें