फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में ड्रोन से निगाहबानी, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त

विज्ञापन
्रकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में लग ड्रोन। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। नागरिकता संशोधन बिल के विरोध के चलते शनिवार को दिल्ली और अलीगढ़ में बवाल हो गया था। इसे देखते हुए जिले की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जहां पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। वहीं, श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत प्रमुख स्थलों प्रवेश के लिए भक्तों को कड़ी तलाशी से गुजरना पड़ा। पुलिस-पीएसी को तैनात करते हुए सजग और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया विभाग ने मिश्रित आबादी में निगरानी बढ़ा दी है। ड्रोन से शहर की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

शहर और देहात में सोमवार की सुबह से पुलिस और पीएसी के जवान मिश्रित आबादी में भ्रमण करते हुए दिखाई दिए। एसएसपी शलभ माथुर ने पुलिस को किसी भी घटना से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। अति संवदेनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत प्रमुख स्थलों की सुरक्षा कड़ी करते हुए हर व्यक्ति पर पूरी नजरें रखी जा रही हैं। एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के यलो जोन में सुरक्षा को परखते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
पीस कमेटी की बुलाई गई मीटिंग
मथुरा। पुलिस ने पीस कमेटी की मीटिंग बुलानी शुरू कर दी है, वहीं खुफिया विभाग मिश्रित आबादी में पूरी निगाहबानी रखे हुए है। पल-पल की गतिविधियों की जानकारी खुद एसएसपी शलभ माथुर ले रहे हैं। हर हाल में माहौल बिगाडने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद की सीमाएं सील, चौकसी बढ़ाई
मथुरा। जनपद की सीमाएं सील कर दी गईं हैं। हरियाणा, राजस्थान, अलीगढ़, नोएडा और आगरा की तरफ से आने वाले वाहनों पर कड़ी तलाशी से गुजारे जा रहे हैं। संदिग्ध दिखने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों का कहना
बवाल की आशंका के चलते पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं हैं। जिले की सुरक्षा कड़ी करते हुए पुलिस को सजग और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत प्रमुख स्थलों पर पूरी निगरानी रखी जा रही हैं। शहर में ड्रोन से नजर रखी जा रही है। जनपद की सीमाएं सील करते हुए चेकिंग बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

- शलभ माथुर, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें