फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने रची थी लूट की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

फोटो-4
चालक ने खुद ही रची 55 लाख के साबुन को लूटने की साजिश
- दो दिन पूर्व घटना को दिया अंजाम, लिखाया था लूट का मुकदमा
कोसीकलां (मथुरा)। पुलिस ने दो दिन पूर्व ट्रक लूट की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि घटना को ट्रक के ही चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया और पुलिस को भ्रमित करने के लिए मुकदमा भी लिखा दिया लेकिन पुलिस की जांच में उसकी साजिश खुल गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

26 नवंबर को मुस्तफा पुत्र असरुददीन निवासी गांव गोलपुरी नूंह ने 112 पर सूचना देकर माल से भरे ट्रक का लूटे जाने की सूचना दी थी। उसने बताया कि बदमाश गाड़ी को लेकर मेवात की ओर भागे हैं। जिसके बाद पुलिस खोजबीन की और घेराबंदी कर गाड़ी को हताना कट के पास घेर लिया। बदमाश गाड़ी को वहीं छोड़ भाग गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार, कोटवन चौकी प्रभारी बालेंद्र सिंह ने बताया कि चालक मुस्तफा पर शक हुआ तो पूछताछ की। उसने सच उगल दिया। बताया कि उसने अपने साथी जफरू, अजरुद्दीन पुत्र जान मोहम्म्द निवासी कमर चंदपुर नूंह के साथ मिलकर 55 लाख के गोदरेज कंपनी के साबुन से भरे ट्रक को लूटकर गायब करने की साजिश रची थी। इसके तहत उसने ट्रक को अपने साथियों को दे दिया। योजना थी की मेवात पहुंचकर माल को बेच देंगे। लेकिन वे गाड़ी को छोड़कर भाग निकले। ट्रक में माल को लेकर वह हैदराबाद जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें