फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की हत्या कर शव फेंक गए बदमाश

Thu, 04 Feb 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कोसीकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के मेवात जिले के थाना नूंह क्षेत्र से लापता हुए बुलेरो चालक का शव पुलिस ने रेलवे लाइन के पास से बरामद किया है। मृतक के परिवारीजनों ने पीएम हाउस जाकर शिनाख्त की। बदमाश एक फरवरी को सगाई समारोह में जाने के लिए बुलेरो भाड़े पर ले गए थे। बुलेरो का अभी तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन


कोसी पुलिस ने मंगलवार की रात महावीर बगीची के समीप रेलवे लाइन के पास से एक अधेड़ का शव बरामद किया था। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर मृतक की शिनाख्त थाना नूंह क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी खुर्शीद अहमद पुत्र मौ. हसन के रूप में हुई। सूचना पर मृतक के परिवारीजन और काफी संख्या में ग्रामीण कोसी पहुंच गए।

मृतक के पुत्र शौकिन अहमद ने बताया कि उसके पिता गांव के डा. शब्बीर की बुलेरो पर चालाक थे। एक फरवरी को सुबह उसके पिता के पास कुछ लोग आए थे, वह उनको नहीं जानता।
विज्ञापन


किसी सगाई समारोह में जाने के लिए कहकर ले गए। दो फरवरी को उनका मोबाइल बंद आ रहा था। खोजबीन करने पर कोई सुराग नहीं लगा।

शौकिन अहमद ने बताया कि उसके पिता के शरीर पर चोटों के गहरे निशान हैं। बदमाशों ने बड़ी बेरहमी से उनकी हत्या की है। पूरे शरीर पर सरिया, चाकू के निशान हैं। बुलेरो का अभी तक कोई पता नही लग सका है।

गुुरुवार को नूंह थाने के दरोगा बच्चू सिंह गांव के सरपंच जाकीर, हाजी काली, मौ. अब्बास के साथ कोसी आए। कोसी पुलिस के साथ वह घटनास्थल पर भी गए जहां मृतक खुर्शीद अहमद का शव बरामद हुआ था। दरोगा बच्चू सिंह का कहना है कि मामले की रिपोर्ट को लूट और हत्या में तरमीम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें