फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में तीन की मौत

Thu, 04 Feb 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हाईवे क्षेत्र में गुरुवार शाम उस्फार के पास सौंख रोड पर दो बाइक कीआमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। चौथा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइकों पर सवार चारों युवकों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन


हाईवे थानाक्षेत्र के ऊंचागांव निवासी युवक हरीओम (25) पुत्र शंकर सिंह, अपने साथी बबलू (26) पुत्र हुब्बी के साथ बाइक से मथुरा से सौंख की ओर जा रहे थे। गांव उस्फार के निकट सामने से तेज गति से आ रहे सलेमपुर हाईवे निवासी राहुल (18) पुत्र ऊदल सिंह की बाइक से टकरा गए।

हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल के साथ बाइक पर बैठे नरेंद्र पुत्र रौहताश सिंह निवासी ऊंचागांव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर हाईवे, रिफाइनरी, कोतवाली, गोवर्धन पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

 
अन्य हादसे में गुरुवार दोपहर को गोवर्धन रोड पर गांव दतिया के निकट किसी वाहन की टक्कर से संतराम (20) पुत्र रतन सिंह निवासी गांव खामनी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें