फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़ी मैक्स पिकअप में मारी टक्कर, चालक की मौत; एक गंभीर घायल

Sat, 02 Aug 2025 07:22 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। खड़ी मैक्स पिकअप में पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक की माैत हो गई।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के महावन में यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन 120 के समीप शुक्रवार की रात सड़क किनारे खड़ी मैक्स पिकअप में बिना नंबर की मैक्स पिकअप ने टक्कर मार दी। इस घटना में चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात मैक्स पिकअप फिरोजाबाद से नोएडा के लिए कांच का सामान लेकर जा रही थी। यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन 120 पर शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे बारिश होने की वजह से चालक ने अपना वाहन सड़क किनारे खड़ा कर लिया और उसमें रखे कार्टूनों को तिरपाल से ढकने लगा। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई मैक्स पिकअप के चालक ने टक्कर मार दी।

दुर्घटना में त्रिदेव ठाकुर पुत्र राजेंद्रपाल सिंह निवासी जावई फिरोजाबाद, अतुल कुमार पुत्र सुदामा लालजी निवासी जलेसर रोड बजरंग नगर फिरोजाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां त्रिदेव ने दम तोड़ दिया। क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें