फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बलदेव में पेयजल संकट गहराया, हैंडपंप ठीक कराने को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव। भीषण गर्मी के बीच नगर पंचायत बलदेव में गहराते पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश है। खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत न होने से परेशान नागरिकों ने महावन तहसील दिवस में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

वार्डों में कई हैंडपंप लंबे समय से बंद पड़े हैं। वार्ड 3 की सभासद सुनीता देवी, प्रतिनिधि विष्णु दिवाकर और टिंकू तेहरिया ने एसडीएम को बताया कि रीढ़ा मोहल्ला में तीन हैंडपंप खराब हैं। क्षेत्रवासियों को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने पहले भी लिखित और मौखिक शिकायतें की थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विधायक पूरन प्रकाश को भी इस समस्या से अवगत कराया गया था, जिन्होंने ईओ संजय कुमार को शीघ्र हैंडपंप ठीक कराने के निर्देश दिए थे, पर अब तक कुछ नहीं हुआ। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें