फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। शुक्रवार की शाम जमुनापार के गांव ईशापुर पानी की टंकी के पास खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला हादसे का शिकार हुई। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

थाना जमुनापार के गांव ईशापुर पानी की टंकी निवासी पूनम बघेल (25) पत्नी सत्यवीर बघेल शाम खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। अचानक बिजली महिला पर गिर गई। ग्रामीण दौड़कर आए तो देखा महिला का आधा शरीर जला पड़ा था। मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के ससुर भगवानदास ने जमुनापार पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पवार ने बताया कि महिला खेत पर चारा लेने गई थी। चारा लेने जाते वक्त बिजली गिरने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें