फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आध्यात्म जगत में हमेशा सक्रिय रहे डॉ. पुरुषोत्तम महाराज

विज्ञापन
शोक सभा को संबो​धित करते विधायक। 
विज्ञापन
मथुरा। श्रीगोपाल वैष्णव पीठ के विराजमान पीठाधीश्वर डाॅ. पुरुषोत्तम महाराज के निधन पर चौबच्चा मोहल्ला स्थित गोपाल घाटी परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उपस्थितजनों ने कहा कि डॉ. पुरुषोत्तमलाल महाराज युवा अवस्था से श्रीविठ्ठलेशजी महाराज के सानिध्य में धर्म आध्यात्म जगत में सक्रिय रहे, करपात्रीजी महाराज का गोरक्षा आंदोलन, प्रभुदत्त ब्रह्मचारी, महंत नृत्यगोपालदास महाराज और वामदेवजी महाराज के सानिध्य में श्रीरामजन्म भूमि आंदोलन में सक्रिय रहे। उन्होंने श्रीयमुना जल शुद्धिकरण अभियान के आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाई। इस अवसर पर विधायक श्रीकांत शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, कांतानाथ चतुर्वेदी, बृजेश, हरिशंकर राजू, डाॅ. देवेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र अग्रवाल, ब्रजेंद्र नागर, जनार्दन शर्मा, मुकेश धनगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें