मथुरा के परखम में 2सामान्य वर्ग प्रथम स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण लेने के लिए तीन प्रांतों के पदाधिकारी यहां पहुंचे हैं। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संघ प्रमुख प्रशिक्षण केंद्र पहुंचेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत कल फरह के परखम पहुंचेंगे। वह तीन दिन तक प्रवास करेंगे। उनके आगमन को लेकर स्वयंसेवक तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
परखम में 28 मई से सामान्य वर्ग प्रथम स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण चल रहा है। यह प्रशिक्षण 18 जून तक चलेगा। प्रशिक्षण लेने के लिए तीन प्रांतों के पदाधिकारी यहां पहुंचे हैं। इसमें मेरठ, उत्तराखंड और ब्रज प्रांत के पदाधिकारी शामिल हैं। इनको 28 मई से प्रतिदिन पूर्ण गणवेश में योगाभ्यास समेत संघ की अन्य पद्धति का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संघ प्रमुख बृहस्पतिवार को परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र पहुंचेंगे। यहां वह 14 जून तक प्रवास पर रहेंगे। साथ ही प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे। 18 जून को दीक्षांत समारोह होगा। संघ पदाधिकारियों के साथ-साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन भी सतर्क हो गया है।