डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय।
- फोटो : mathura
मथुरा। पंजाब के अमृतसर में 9 से 13 सितंबर तक होने वाली सीनियर महिला फुटबॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में यूपी की टीम में खिलाड़ियों के चयनकर्ताओं में डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय को स्थान मिला है। इससे जिले के फुटबॉल प्रेमी और खिलाड़ियों में खुशी है।
उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद ने बताया कि जिला फुटबॉल संघ के सचिव डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय केआर पीजी कॉलेज में क्रीड़ा प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं। टीम के प्रदेश भर से लगभग 80 खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। ट्रायल में पास होने वाले खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए 23 अगस्त से 6 सितंबर तक आगरा में कैंप लगेगा। कैंप में अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ी 9 से 13 सितंबर पंजाब के अमृतसर होने वाली राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष शकील अहमद, प्रवीण कुमार अग्रवाल, डॉ. कुलविंदर सिंह बग्गा, डॉ. जसवंत ठाकुर, यादुराज सिंह यादव, डॉ. धीरज चौधरी, जिला एथलीट संघ के सचिव जय सिंह, कबड्डी संघ के सुनील श्रीवास्तव, गरीब दास, रोहित नेगी आदि ने बधाई दी है।