फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की हॉकी टीम का चयन

विज्ञापन
अंतर महाविद्यालय हॉकी ट्रॉयल में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
मथुरा। केआर पीजी कॉलेज के मैदान पर बुधवार को अंतर–महाविद्यालयीय हॉकी पुरुष टीम के लिए ट्रायल हुए। ट्रायल में केआर पीजी कॉलेज मथुरा, बीएसए पीजी कॉलेज मथुरा, छलेसर कैंपस, कृष्णा कॉलेज आगरा, एके कॉलेज शिकोहाबाद और मनोरमा इंस्टीट्यूट आगरा के खिलाड़ी शामिल हुए।
विज्ञापन


ऑब्जर्वर के रूप में आगरा कॉलेज के डॉ. धर्मवीर सिंह यादव मौजूद रहे। चयनकर्ता की भूमिका एके कॉलेज शिकोहाबाद के डॉ. शफी मोहम्मद और कृष्णा कॉलेज आगरा के जयशंकर यादव ने निभाई। वहीं देवेश यादव, संदीप और मोहित निर्णायक रहे।
केआर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय ने बताया कि ट्रायल के आधार पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की हॉकी टीम का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेेंगे। संचालन आयोजन सचिव डॉ. विजय आनंद ने किया। इस दौरान कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. यदुराज सिंह यादव, आयोजन सचिव डॉ. विजय आनंद, डॉ. शिवकुमार मौर्य, डॉ. शिव कुमार, डॉ. प्रभात वर्मा, डॉ. वंदना चौहान, डॉ. अनुराधा, डॉ. पदम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह खिलाड़ी टीम में शामिल
टीम में केआर पीजी कॉलेज से अजीत, चंद्र प्रकाश, कृष्णा, रोहित, कृष्णा कॉलेज आगरा से नितिन कुंतल, शक़्लेन राजा, छलेसर कैंपस से अशोक सोलंकी, मोहम्मद साहिल, एके कॉलेज शिकोहाबाद से मोहम्मद जैस, सुप्रीत बघेल, मोहित, बीएसए कॉलेज मथुरा से अंशुल, मोहित, रूद्र गौतम, रवि शर्मा, रवि, मनोरमा इंस्टीट्यूट से तीर्थराज, ऐक्मे कॉलेज से योगेश कुमार को स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें