फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दोस्तों ने मिलकर की थी तरुण की हत्या

विज्ञापन
मृतक तरुण का फाइल फोटो - फोटो : मृतक तरुण का फाइल फोटो
विज्ञापन
मथुरा। दोस्तों ने जल्द अमीर बनने के चक्कर में अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। मृत किशोर घर का इकलौता बेटा था। गोविंद नगर पुलिस ने फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या करने के मामले का आठ घंटे के अंदर खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के चार दोस्तों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया यहां से उन्हें जेल भेज दिया। डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार शाम 6 बजे गोविंद नगर थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा पुराना जवाहर स्कूल निवासी योगेश कुमार थाने पहुंचे।

उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र तरुण (17) घर से 12.30 बजे श्रीजी बाबा आश्रम स्थित एक एजेंसी से स्कूटी लेने की बात कहकर गया था, लेकिन लौटकर नहीं आया है। परिजन ने हत्या की आशंका जाहिर की तो पुलिस ने तुरंत गुमशुदगी दर्ज की और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से किशोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने सबसे पहले तरुण के दोस्त से पूछताछ की, इसके बाद उसके चार दोस्त गिरफ्तार किए। इनसे पूछताछ की तो उन्होंने रात ढाई बजे तरुण का शव हाईवे स्थित एक निजी कॉलेज के पास के नाले से बरामद कर लिया। डीआईजी ने बताया कि जल्द अमीर बनने के लालच में तरुण के दोस्त औरंगाबाद निवासी साहिल, गोविंद नगर के गणेश धाम कॉलोनी निवासी हर्ष, डीग गेट के बीसआना गली निवासी लव और यहीं के कुश रस्सी से गला दबाकर हत्या की। हत्यारोपियों में लव और कुश दोनों सगे भाई हैं। मंगलवार को पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, यहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन




हत्या करने के बाद फिरौती के लिए किया मैसेज

सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि लव-कुश के मकान पर पहुंचने के कुछ देर बाद ही तरुण को अपने साथ अनहोनी होने का शक हो गया था। इसीलिए उसने शोर मचाया और भागने का प्रयास किया। सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि साहिल तरुण के सीने पर चढ़ा, हर्ष ने पैर पकड़े व लव ने हाथों को पकड़कर उसके मुंह में कपड़ा ठूंवा। इसके बाद हर्ष के मफलर से गला घोटकर चारों ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद चारो ने शव को बांध और जूट के बोरों में शव रखकर बाइक से शव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाले में फेंक आए। हत्या करने के बाद तरुण की बहन डिंपल के फोन पर मैसेज किया। मैसेज में उन्होंने बुधवार की सुबह 10 बजे रुपये और स्थान बताने की जानकारी दी। वह इसमें सफल होते इससे पहले ही पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।



साहिल ने रची थी अपहरण की कर फिरौती की पूरी योजना

थाना गोविंद नगर प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि तरुण को अपहरण कर फिरौती की साजिश साहिल ने रची थी। उसने अपने साथियों से कहा था कि ईमानदारी से कोई अमीर नहीं बनता, जो भी अमीर है उसकी पीढ़ी में किसी न किसी ने कोई ऐसा काम किया, जिससे उसके अन्य परिजन मस्त जिंदगी जी रहे हैं। यदि हमने आज कुछ नहीं किया तो हमारे परिजन भी अमीरों वाली जिंदगी नहीं जी पाएंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि तरुण के पिता चांदी की पाजेब बनाने का कारोबार करते हैं। उनके सबसे बड़ी लड़की लता उसके बाद डिंपल और सबसे छोटा और इकलौता बेटा तरुण है।

पार्टी के बहाने बुलाया था लव-कुश के घर

एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि कुश और तरुण आपस में दोस्त थे। वहीं साहिल, हर्ष, लव और कुश सभी एक दूसरे को जानते थे। सोमवार को तरुण का अपहरण करने के लिए से हर्ष ने महाविद्या कॉलोनी में अपने मकान में पार्टी के बहाने तरुण को बुलाया। साहिल की बाइक से कुश और हर्ष तरुण को बैठाकर निवाड़ वाली फैक्टरी के पीछे लियाकत पैलेस के सामने लव-कुश के मकान पर ले गए। कुश ने बहाने से तरुण का फोन लिया और एक निजी स्कूल के पास बंद कर दिया। ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस न हो। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो कुश और हर्ष के साथ तरुण बाइक पर बैठा दिखाई दिया। यहीं से पुलिस को लीड मिली और चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें