फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गेट नंबर तीन के पास उठा धुआं

विज्ञापन
जन्मभूमि से उठता हुआ धुआं
विज्ञापन
मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान से मंगलवार की सुबह धुएं का गुबार देख लोग दंग रह गए। थोड़ी ही देर में क्षेत्र में श्री जन्मस्थान परिसर में आग लगने की अफवाह फैल गई।
विज्ञापन



श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गेट नंबर तीन के समीप से मंगलवार सुबह 10 बजे लोगों को धुएं का गुबार दिखाई दिया। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। धुएं को देख लोगों ने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी।

एसपी सिटी डाॅ.अरविंद कुमार ने बताया, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के अंदर ही गोशाला बनी हुई है। मंगलवार को कर्मियों ने यहां की सफाई की थी। इसमें कचरा और काफी खरपतवार निकली थी। मौसम में परिवर्तन होने के कारण कर्मियों ने उसको गाय के पास ही जला दिया। इससे धुआं उठने लगा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें