ऑफिस में काम करने वाले लोगों को संत प्रेमानंद ने दिया बड़ा संदेश
एकांतिक वार्तालाप में एक महिला ने किया था सवाल, बोले बातों पर निराश न हों
वृंदावन। ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए संत प्रेमानंद महाराज ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ऑफिस में तनाव न लें, मस्त होकर काम करें। उन्होंने बताया कि काम की भागदौड़ और सहयोगियों की बातों को लेकर कई लोग मानसिक दबाव में आ जाते हैं, जबकि सहजता और सकारात्मक सोच से हर समस्या हल हो सकती है।
एकांतिक वार्तालाप के दौरान एक महिला द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए संत प्रेमानंद ने कहा कि किसी की बातों से निराश नहीं होना चाहिए। उन्होंने समझाया कि हर व्यक्ति की सोच अलग होती है, इसलिए दूसरों के शब्दों का बोझ अपने मन पर नहीं लेना चाहिए। संत ने यह भी कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए मन को शांत और स्थिर रखना अत्यंत आवश्यक है। संत प्रेमानंद महाराज का यह संदेश आज की व्यस्त जीवनशैली और ऑफिस संस्कृति के संदर्भ में खासा प्रेरणादायक माना जा रहा है। संवाद