फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कुत्ते व बंदर हुए आक्रमक, बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। इन दिनों जिला अस्पताल में कुत्तों और बंदरों के काटे के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। प्रतिदिन एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाने के लिए 250 के करीब पीड़ित पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

यह स्थिति तब है जब शहर में नगर निगम की ओर से सड़क पर घूमने वाले कुत्तों व बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिला अस्पताल में बढ़ी संख्या में पीड़ितों के पहुंचने के कारण दोपहर को तीन बजे तक वैक्सीन लगाई जा रही है। सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल के अनुसार कुत्तों व बंदरों के आक्रामक होने के पीछे मौसम जिम्मेदार है। गर्मी बढ़ने से उनमें डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। पानी की कमी से परेशान कुत्ते व बंदर गर्मी के दिनों में ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जा रहा है, कुत्ते-बंदर और हमलावर होते जा रहे हैं। पालतू कुत्ते भी हमलावर हुए हैं। जबकि एक महीने पहले तक प्रतिदिन 125-130 के लगभग मरीज पहुंच रहे थे।

कुत्ता व बंदर काटे तो न घबराएं
कुत्ता व बंदर अगर हमला कर दे तो घबराएं नहीं। कुत्ते के काटने के बाद घाव को साबुन से अच्छी तरह साफ करें। घाव पर कपड़ा या पट्टी न बांधें। झाड़-फूंक के उपचार से बचें। 24 घंटे के अंदर डॉक्टर को दिखाकर एआरवी लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें