फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर अपहरण कांडः एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी को किया निलंबित

विज्ञापन
एसएसपी शलभ माथुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। शहर के चर्चित डॉक्टर अपहरण कांड में हाईवे थाने में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, मामले में बुधवार को एसएसपी ने हाईवे के थाना प्रभारी जगदंबा सिंह को शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज न करने के आरोप में निलंबित कर दिया है। मामले को लेकर जब आईजी ने मथुरा के पुलिस अधिकारियों को आगरा तलब किया था तब भी हाईवे थाना प्रभारी आगरा नहीं पहुंचे थे और खुद को राजस्थान में होना बताया था। जब इनकी सीडीआर चेक की गई तो वह लखनऊ की निकली थी।
विज्ञापन


दर्ज रिपोर्ट के अनुसार सन्नी पुत्र देवेंद्र मलिक निवासी सैनिक विहार कॉलोनी कंकड़खेड़ा मेरठ, महेश पुत्र रघुनाथ, अनूप पुत्र जगदीश निवासी कोलाहर नौहझील और नितेश पर आरोप है कि 10 दिसंबर 2019 को गोवर्धन चौराहे के ओवरब्रिज पर डॉ निर्विकल अग्रवाल की गाड़ी में टक्कर मारकर चारों ने अपहरण कर लिया और 52 लाख की फिरौती भी वसूली। बाद में 50 लाख की फिरौती और मांगी। यह मामला शहर में कई दिन से चर्चा का विषय बना हुआ था। मामले में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हुई थी, जबकि बताया जाता है कि पुलिस की जानकारी में पूरा मामला था।

जब यह मामला मीडिया में उछला तो आईजी ने संज्ञान ले लिया और मथुरा के अधिकारियों को तलब कर पूछताछ की। मंगलवार को हाईवे थाने के प्रभारी जगदंबा सिंह ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बुधवार को एसएसपी शलभ माथुर ने मामले में शिकायत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न करने पर लापरवाही मानते हुए हाईवे थाना प्रभारी जगदंबा सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें