फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा से वृंदावन तक मेट्रो ट्रेन दौड़ाने की तैयारी

Thu, 13 Feb 2020 04:47 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन
मथुरा से वृंदावन तक मेट्रो ट्रेन दौड़ाने की तैयारी की जा रही है। इससे यहां देश-विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्मभूमि से बांकेबिहारी मंदिर तक पहुंचने की अच्छी सुविधा मिलेगी, वहीं शहर को जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। चूंकि मथुरा से वृंदावन तक 11.63 किलोमीटर की मीटरगेज रेलवे लाइन पर वर्तमान में रेल बस चलाई जा रही है।
विज्ञापन


इसलिए इसी रास्ते पर मेट्रो दौड़ाने में ज्यादा समस्या नहीं आएगी। इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद ने प्रस्ताव तैयार कर रेलवे को भेजा है। हालांकि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ब्रज हेरीटेज मेट्रो ट्रेन कॉरीडोर विकसित करने के लिए रेल मंत्री से चर्चा कर चुके हैं।

मथुरा जंक्शन से वृंदावन तक मीटरगेज रेलवे लाइन पर वर्तमान में रेल बस चलाई जा रही है। गत वर्ष यह बस कई महीने तक बंद भी रही। बाद में फिर शुरू हो गई। यह बस रोजाना तीन चक्कर लगाती है और बस में 72 सवारियां ही आती हैं। साधुओं के लिए यह फ्री है तथा सामान्य यात्रियों के लिए दस रुपये टिकट है। इस रेल बस के लिए मथुरा-वृंदावन के बीच में नौ रेल फाटक धौली प्याऊ रोड, ब्रजवासी रॉयल होटल के पास, सौंख अड्डे के पास, जन्मस्थान, गोविंद नगर थाना, चित्रकूट मसानी के पास, सुनरख रोड, वृंदावन परिक्रमा मार्ग, मोतीझील रोड हैं।
विज्ञापन


इन फाटकों से गेटमैन काफी समय पहले ही हटा दिए गए हैं। अब रेल बस का चालक ही फाटक खोलता और बंद करता है। प्रस्ताव के अनुसार ऊपर ट्रेन और नीचे सड़क रहेगी। जिन स्थानों पर वर्तमान में फाटक हैं वहां की सड़कें चौड़ी कर यातायात सुगम किया जाएगा।

नगेंद्र प्रताप, तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि मथुरा से वृंदावन तक पांच से सात बोगी की मेट्रो ट्रेन चलाने से श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिल सकती है। इसी के तहत रेलवे को मेट्रो ट्रेन चलाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। फाटक के रास्ते चौड़े कर शहर को जाम से मुक्ति दिलाई जा सकती है। ऊपर मेट्रो और नीचे सड़क मार्ग का प्रस्ताव भेेजा है।

श्रीकांत शर्मा, ऊर्जा मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि  मथुरा शहर कई दृष्टि से महत्वपूर्ण है। लाखों श्रद्धालु प्रत्येक माह कान्हा की नगरी में पहुंचते हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान से बांकेबिहारी की नगरी तक ब्रज हेरीटेज मेट्रो ट्रेन कॉरीडोर विकसित करने के लिए रेल मंत्री से चर्चा हुई थी। लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि यहां मेट्रो ट्रेन शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें