फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का असर: ये दो ट्रेनें कर दी गईं निरस्त, इंदौर सुपरफास्ट पांच...पातालकोट 8 घंटे देरी से पहुंची

Fri, 17 Jan 2025 01:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। दो ट्रेन निरस्त की गई हैं। इसके साथ ही कई गाड़ियों की चाल भी बिगड़ गई है। 
 
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर बृहस्पतिवार को उत्कल एक्सप्रेस में बैठते यात्री। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में कोहरे की वजह से बृहस्पतिवार को रेल सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित रहीं। रेलवे ने दो ट्रेनों को निरस्त कर दिया। सामान्य ट्रेनों के साथ सुपरफास्ट ट्रेनें भी पटरियों पर रेंगती नजर आ रही हैं। जंक्शन आने वाली ज्यादातर प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से यहां आईं। सर्दी के बीच यात्रियों का ट्रेनों के इंतजार में हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन


सर्दी शुरू होने से पहले ही रेलवे की ओर से कोहरे से निपटने के लिए तमाम इंतजाम किए गए थे। रेल इंजनों पर एंटी फाॅग लाइट लगाई गई थीं लेकिन घने कोहरे में यह बंदोबस्त बेदम साबित हो रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। कि रेलवे ने जंक्शन स्टेशन आने वाली उधमपुर कोटा एक्सप्रेस (20986) व जम्मू तवी दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12550) को निरस्त कर दिया है।

साथ ही आगरा की ओर जाने वाली पंजाब मेल एक घंटे देरी से, ग्वालियर सुपरफास्ट दो घंटे देरी से, हीराकुंड सुपरफास्ट ढाई घंटे देरी से, इंदौर सुपरफास्ट 5 घंटे देरी से पहुंची, झेलम दो घंटे देरी से, पातालकोट 8 घंटे देरी से, सचखंड एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से, महाकौशल एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से और दिल्ली की ओर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से, समता एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से, स्वर्ण जयंती 1 घंटे देरी से के अलावा अन्य ट्रेनें देरी से चल रही थीं, ऐसे में स्टेशन पर यात्री ट्रेन के इंतजार में बैठे हुए थे।
विज्ञापन


यात्री मोहन सिंह, आकाश ठाकुर, अमित सिंह ने बताया कि झांसी जाने के लिए महाकौशल ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं लेकिन वह 5 घंटे देरी से चल रही है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश के बाद बढ़े कोहरे से ट्रेनें लेट चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें