फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दो बाइकों की भिड़ंत में आगरा के अधिवक्ता की मौत

विज्ञापन
मथुरा। अ​धिवक्ता लवकुश चौहान का फाइल फोटो - फोटो : mathura
विज्ञापन
शेरगढ़ (मथुरा)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को सेही के चिमटा वाले मंदिर के पास दो बाइकों की भिड़त हो गई। बाइकों की भिड़ंत में दोस्त की शादी में आगरा से आए अधिवक्ता की मौत हो गई, वहीं उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे बाइक सवार मौके से भाग गए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात को चिमटा वाले मंदिर के पास बाइक भिड़ंत में युवकों के घायल होने की सूचना मिली थी। वह मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना में घायल आगरा के कमलानगर स्थित चंद्र स्कूल के पास निवासी लवकुश चौहान उर्फ बबलू (42) और वृंदावन निवासी भूरा घायल हो गए।

पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर जाती इससे पहले ही लवकुश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने भूरा को अस्पताल में भर्ती करा लवकुश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर लवकुश के चाचा नारायण सिंह ने बताया कि लवकुश आगरा में अधिवक्ता थे। शेरगढ़ के गांव सेही स्थित नगला बसई में अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए बाइक से आए थे। मथुरा पहुंचने के बाद उनके वृंदावन में रहने वाले दोस्त भी बाइक पर सवार हो गए। दोनों नगला बसई जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें