आश्रम संचालित करने वाली संस्था के पदाधिकारियों के भी बयान लिए। जिला अभिहित अधिकारी द्वारा खान-पान सामग्री को जांचा गया। सीएमओ द्वारा मृत महिलाओं की मेडिकल हिस्ट्री जांची और इनका उपचार करने वाले डॉक्टरों के बयान दर्ज किए गए। यह टीम मंगलवार को अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी।
एकाएक फैली बीमारी, कारण किसी को पता नहीं
आश्रम संचालित करने वाली संस्था के पदाधिकारियों से लेकर वहां रह रहीं निराश्रित महिलाओं ने बताया कि बीते सप्ताह एकाएक कोई बीमारी आश्रम में फैल गई, जिसने पहले 10, फिर 15 और फिर 20 महिलाओं को तीन बार में अपनी चपेट में लिया।
यह भी पढ़ेंः- जमीन-पैसे के लालच में हत्या: फौजी जीजा ने रची खौफनाक साजिश...भाइयों ने दिया साथ, इकलौते साले को दी दर्दनाक मौत
अस्पताल में भर्ती महिलाओं का उपचार जारी
आश्रम की 20 महिलाओं की तबीयत अभी खराब है। इनको सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर इन पर नजर रखे हुए हैं। पूरी मेडिकल केस हिस्ट्री जांची जा रही है। सीएमओ खुद पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।
48 घंटे बाद भी सवाल बरकरार, मौतों की वजह क्या
कृष्णाकुटीर के नाम से संचालित वृद्धाश्रम में 242 महिलाएं रहती हैं। 2018 से इसे हरदोई की सार्वजनिक शिक्षो नयन संस्थान संचालित करता आ रहा है। डॉ. एसके त्रिवेदी इसके अध्यक्ष हैं। बीती 26 जुलाई को यहां रहने वाली वृद्ध महिलाओं की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला शुरू हुआ।
यह भी पढ़ेंः- दबंगई: चार-पांच ने मिलकर अकेले लड़के को लात-घूसों से पीटा, वीडियो सामने आया तो आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
राजस्थान निवासी 70 वर्षीय जसकंवर की मौत 27 को, 28 जुलाई को मध्यप्रदेश निवासी 70 वर्षीय कौशल्या, 29 को मध्यप्रदेश निवासी 85 वर्षीय सावित्री की मौत हो गई। मौत के पीछे दूषित खाने और पानी की चर्चा में है, लेकिन शवों का पोस्टमार्टम न होने के कारण प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक स्पष्ट कारणों पर अभी चुप्पी साधे है। ऐसे में सवाल अब भी बरकरार है कि आखिर मौतों की वजह क्या रही।
लखनऊ तक मची खलबली, मांगी रिपोर्ट
इस घटना के सामने आने के बाद लखनऊ तक खलबली मच गई है। शासन ने स्थानीय प्रशासन से पूरी रिपोर्ट मांगी है। इस घटना पर शासन निगाह बनाए हुए है। शासन की कड़ी निगरानी के चलते ही स्थानीय अधिकारी इस प्रकरण की जांच के लिए दिनभर दौड़ लगाते रहे।
वृद्धाश्रम में तीन महिलाओं की मौत के प्रकरण की जांच हो रही है। जल्द इसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। आश्रम संचालित करने वाली संस्था, यहां रहने वाली महिलाओं, उपचार करने वाले डॉक्टरों के बयान लिए हैं। -विजय शंकर दूबे, एडीएम प्रशासन