फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डीएम ने सामने कराई क्रॉप कटिंग, 10 मीटर एरिया में निकला 20 किलो गेहूं

विज्ञापन
मथुरा। गांव दतिया में डीएम क्रॉप कटिंग का निरीक्षण करते हुए। प्रशासन - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। गेहूं फसल की उत्पादकता को लेकर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने तहसील सदर के ग्राम दतिया में क्रॉप कटिंग कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव दतिया में पहुंचकर गेहूं फसल का जायजा लिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने गेहूं उपज के संबंध में किसानों से भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने दतिया में 10 मीटर का समबाहु त्रिभुजाकार एरिया में किसानों से अपने सामने क्रॉप कटिंग कराई। इसमें 10 मीटर एरिया में 19.710 किलोग्राम गेहूं का उत्पादन निकला।

इसके अलावा दूसरे किसान के खेत में पहुंचकर 10 मीटर एरिया में क्रॉप कटिंग कराई गई, जहां पर 20.560 किलोग्राम गेहूं का उत्पादन निकला। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक हेक्टेयर में लगभग 44 क्विंटल गेहूं का उत्पादन निकल रहा है, ऐसे में किसानों को कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन


तहसीलदार सदर सौरभ यादव, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी, राजस्व निरीक्षक नरेंद्र सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुबोध कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें