फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डीएम-एसएसपी ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला कारागार का मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बैरक, पुरुष बैरक, पाकशाला, चिकित्सालय और कंट्रोल रूम सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में भर्ती बंदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। महिला बैरक में उन्होंने महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। डीएम और एसएसपी ने कारागार में रह रहे बच्चों को बिस्किट, चॉकलेट, लॉलीपॉप और चिप्स वितरित किए।
उन्होंने बच्चों से पहाड़े, गिनती और कविताएं सुनीं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही कारागार में सफाई, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें