फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले मंहगाई का झटका: सरसों का तेल और रिफाइंड के बढ़ गए दाम, इतनी महंगी हो गईं दालें; देखें रेट लिस्ट

Sat, 03 Oct 2026 11:50 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। सरसों का तेल और रिफाइंड के दाम में उछाल आया है। वहीं दालों के रेट में भी बढ़ोत्तरी हुई है। 
 
विज्ञापन
दिवाली से पहले मंहगाई का झटका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 त्योहारों से पहले रसोई का बजट एक बार फिर बिगड़ने लगा है। मथुरा की थोक और फुटकर मंडियों में तिलहन और दलहन के दामों में तेजी आई है। पिछले कुछ दिनों में कई प्रमुख दालों और खाद्य तेलों के भाव 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। इससे गृहिणियों की चिंता बढ़ गई है और त्योहारों पर खरीदारी का खर्च भी बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

शहर के जनरलगंज के थोक के व्यापारियों के अनुसार बाजार में आवक और मांग के बीच अंतर से कीमतों में तेजी देखी जा रही है। अरहर, उड़द और मूंग की कीमतों में बढ़ोतरी का असर फुटकर बाजार में दिखाई दे रहा है। वहीं सरसों समेत अन्य खाद्य तेलों के भाव भी बढ़े हैं। कारोबारी गौरांग सिंघल और लक्ष्य गुप्ता का कहना है कि आगामी दिनों में मांग बढ़ने पर कीमतों में और उतार-चढ़ाव हो सकता है। महंगे दामों के कारण ग्राहक अब जरूरत के मुताबिक ही खरीदारी कर रहे हैं।

सामग्री 10 दिन पहले आज का भाव
खाद्य सामग्री पुराना रेट (₹/किलो) नया रेट (₹/किलो)
उड़द 125 135
मूंग 85 95
चना दाल 75 85
काबुली चना 95 105
अरहर की दाल 95 105
सरसों का तेल 185 190
रिफाइंड ऑयल 185 190
देसी घी 540 570


 

पुरानी दरों पर पहुंचे चीनी के दाम
पहली बार अगस्त के महीने में चीनी के दाम 74-75 रुपये प्रतिकिलो तक भाव हो गए थे। अब धीरे-धीरे पुरानी दरों के आसपास दाम पहुंचते जा रहे हैं। शुक्रवार को चीनी 4880 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिक्री की गई, जबकि यह 10 दिन पहले इसका 4750 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक्री की गई थी।
 

घर का बढ़ा दिया खर्च
गृहिणी अपूर्वा अवस्थी ने बताया कि दाल और खाद्य तेल के बढ़ते दामों ने घर का खर्च बढ़ा दिया है। महंगाई के चलते अब जरूरी सामान भी सोच-समझकर और सीमित मात्रा में खरीदना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन

 रसोई का बजट संभालना मुश्किल
गृहिणी पूनम शर्मा का कहना है कि त्योहारों के समय घर का खर्च पहले ही बढ़ जाता है, ऐसे में दाल-तेल और घी के दाम बढ़ने से परेशानी और बढ़ गई है। रसोई का बजट संभालना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें