फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर जी के लिए सजी 64 महंतों की दिव्य एवं भव्य भोग लीला

विज्ञापन
विज्ञापन
राधाकुंड। ब्रजानंद घेरा स्थित राधा कालाचांद प्रभु मंदिर में संत राधाचरण दास के तीन दिवसीय महोत्सव के समापन पर गौरांग लीला में 64 महंतों के दिव्य एवं भव्य भोग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

ठाकुरजी के समक्ष 172 आसनों पर 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग मोमबत्ती जलाकर लगाया गया। महोत्सव में अधिवास कीर्तन के बाद भागवत कथा का मूल पाठ एवं राधा-श्यामकुंड की परिक्रमा लगाई गई। गिरिराज महाराज की तलहटी एवं ब्रज से आए संतों का स्वागत किया गया। श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के महंत केशव दास ने बताया कि साधु जीवन सेवा का दूसरा नाम है।
संत राधाचरण बाबा करुणा, कोमलता, ममता और सेवा जैसे भाव की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने राधाकुंड के किनारे भजन कुटीर में रहते हुए माधुकरी कर जीवन में राधा-कृष्ण की साधना की। उनके तिरोभाव पर ठाकुरजी के लिए 64 महंतों की दिव्य एवं भव्य भोग लीला में भोग लगाया गया। महोत्सव में श्री कांत बाबा, व्यास परीक्षित दास महाराज, सुबल दास, मनमोहन दास, शिव प्रसाद महतो, प्रदीप महतो, श्याम सुंदर, नंदकिशोर, नित्यानंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें