फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी महिला ने बाजार में काटा हंगामा

Wed, 05 Aug 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के बाजारों में मंगलवार शाम को एक विदेशी महिला ने हंगामा काटा। मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही महिला ने एक स्थान पर अपने वस्त्र भी उतार दिए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और बुधवार को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से फ्रांस की रहने वाली बूवेंट अनार्ड (45) पिछले साल स्टूडेंट वीजा पर भारत आई थीं। महिला आगरा के कमला नगर में अपने पिता बूवेंट बर्नाड के साथ रह रही थी। कुछ दिनों पहले महिला बिना बताए वृंदावन के इस्कान मंदिर चली आई। इसके बाद मंगलवार को देर शाम शाह बिहारी मंदिर क्षेत्र पहुंची।

यहां कई स्थानीय लोगों से झगड़ने के बाद उसने अपने कपड़े उतार दिए। जब तक लोग कुछ समझ पाते महिला वहां से गोपीनाथ बाजार, रंगजी मार्केट होती हुई रंगजी का नगला पहुंच गई। महिला की हरकतों को देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस की महिला सेल ने विदेशी महिला को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


इसके बाद  महिला को कपड़े पहनाए। बुधवार की सुबह महिला के पिता को बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार महिला दिमागी रूप से बीमार बताई गई है। वह 2016 तक स्टूडेंट वीजा पर भारत में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें